logo

बेगुसराय की कोमल का दुबई एक्सपो में हिस्‍सा लेने के लिए हुआ चयन,  गांव में खुशी की लहर

14949news.jpg

द फॉलोअप टीम, बेगुसरायः
बेगुसराय जिले की इंटर की छात्रा का चयन दुबई में आयोजित वर्ल्‍ड एक्‍सपो में हिस्‍सा लेने के लिए किया गया है। छात्रा के चयन से परिवार और गांव में खुशी है। छात्रा का नाम कोमल कुमारी है। कोमल का चयन मैट्रिक में अच्छे अंक और इंटरव्यू के आधार पर किया गया है। कोमल तेघड़ा नगर पंचायत के पुरानी बाजार भागीरथी रोड की रहने वाली है। 

कैसे मिली कोमल को ये उपलब्धि

जानकारी देते हुए जिला योजना पदाधिकारी उमानाथ झा ने बताया कि देश के सभी आकांक्षी जिला से एक-एक विद्यार्थी का चयन वल्ड एक्सपो के लिए किया जाना था। भारत सरकार उस चयनित बच्चे को दुबई में आयोजित होने वाले वल्ड एक्सपो में भेजेगी। जबकि वीरपुर प्रखंड के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय खरमौली के एचएम संत कुमार सहनी की पुत्री अदिति को रिजर्व में रखा गया है। 

मैट्रिक में मिले थे 94% अंक

कोमल की प्रारंभिक शिक्षा प्राथमिक विद्यालय तेघड़ा एक, राजकीयकृत मध्य विद्यालय तेघड़ा बाजार हुई है। उसने राष्ट्रीय उच्च विद्यालय तेघडा से 2021 में मैट्रिक परीक्षा उत्तीर्ण की है। कोमल को मैट्रिक परीक्षा में 94.2 प्रतिशत अंक मिला था, इसी आधार पर उसका चयन वर्ल्ड एक्सपी के लिए हुआ है। कोमल पांच भाई-बहनों में सबसे छोटी है। वह इंजीनियरिंग करना चाहती है। हाल ही में उसने पटना के एएन कॉलेज में दाखिला लिया है।

क्या है वर्ल्ड एक्सपो 

दुबई में आयोजित वर्ल्ड एक्सपो में अगले 6 महीने तक दुनिया के 192 देश अपनी ताकत, तकनीक और कला संस्कृति को दुनिया को दिखाएंगे। इस बार दुबई एक्सपो में भारत का ढंग पूरी दुनिया देख रही है, क्योंकि भारत का पैवेलियन सबसे बड़ा है। वैसे दुबई एक्सपो 2020 में शेड्यूल था, लेकिन कोरोना महामारी की वजह से इसे टाल दिया गया। अब ये 2021 में हो रहा है, लेकिन इसे नाम दुबई एक्सपो 2020 कर ही दिया गया है।